मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान की सभी सीटों पर भाजपा जीत रही है, भीलवाड़ा से जीत का रिकॉर्ड बनेगा: अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

शाहपुरा, । शाहपुरा जिले के शक्करगढ़ ग्राम में शनिवार को भीलवाड़ा

संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन

में भाजपा की चुनावी महा संकल्प सभा का आयोजन हुआ। इसे भाजपा के वरिष्ठ

नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। अपने चिर परिचित

अंदाज में अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा वार करते हुए कहा कि राजस्थान की

सभी 25 सीटें भाजपा जीत रही है, इसमें कोई शक नहीं है। भीलवाड़ा संसदीय

क्षेत्र से भाजपा की जीत रिकॉर्ड तोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि राजस्थान

के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केवल अपने बेटे के लिए काम कर रहे हैं

लेकिन अशोक गहलोत का बेटा बड़ी मार्जिन से हार रहा है। उन्होंने जोर देकर

कहा कि रामलला के दर्शन नहीं करने वाले को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

कांग्रेस पार्टी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं पहुंचकर

जनता का अपमान किया है। 2047 में विकसित भारत बनाने के लिए नरेन्द्र भाई

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करते हुए अमित शाह ने कहा

कि राजस्थान की तरह समूचे देश में इस बार भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत

रही है। अमित शाह ने कहा कि राजस्थान 25 की 25 सीटें भाजपा को देने जा रहा

है। प्रथम चरण में कल जो चुनाव हुआ है, उसमें 12 की 12 सीटें नरेन्द्र मोदी

की झोली में जा रही हैं।

अमित शाह ने कहा कि जो लोग वोट बैंक के

लालच से रामलला के दर्शन नहीं करते है, उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं

करेगी। मोदी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया है। मोदी ने

भारत को 10 साल में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर पर पहुंचा

दिया। नरेन्द्र मोदी ने सबसे बड़ा काम 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का

काम किया।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भीलवाड़ा के सांसद सुभाष

बहेड़िया के कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा कराए गए कार्यों का जिक्र

करते हुए कहा कि नेशनल हाइवे 158, जयपुर उदयपुर वंदे मातरम ट्रेन, भीलवाड़ा

में मेडिकल कॉलेज, भीलवाड़ा से आसींद व गुलाबपुरा रोड पर नेशनल हाइवे,

भीलवाड़ा स्टेशन का जीर्णोद्धार यह सब सांसद बहेड़िया के विकास कार्यों के

खाते में जाता है। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा में विकास जो कराए गए हैं, वह

केवल भाजपा के शासन में ही हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने

कहा कि नरेन्द्र मोदी ने एक झटके से ट्रिपल तलाक को हटाया है। नया संसद भवन

बनाया गया है। कर्त्तव्य पथ बनाया। अंग्रेजों के कानून को हटाकर नया कानून

बनाया। 80 करोड़ गरीबों के कल्याण के लिए काम किया। मुफ्त राशन दिया। 12

करोड़ शौचालय बनाकर माताओं-बहनों का सम्मान किया। 10 करोड़ लोगों को उज्ज्वला

का कनेक्शन दिया। 14 करोड़ जनता को नल से जल दिया।

उन्होंने कहा कि

भीलवाड़ा में प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल को दिया गया हर वोट नरेन्द्र मोदी को

प्रधानमंत्री बनाएगा। मोदी ने जो भी वादे किए, उन्होंने पूरे किए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते हैं कि राजस्थान वालों का कश्मीर

से क्या लेना-देना। खड़गे को नहीं मालूम कि राजस्थान से कितने लोग सेना में

हैं। कश्मीर के लिए राजस्थान के न जाने कितनी माताओं ने अपने लाल की बलि दी

है। अनुच्छेद 370 हटाना चाहिए कि नहीं। हटाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी

70-70 साल से अनुच्छेद 370 को संभालकर बैठी थी। मोदी ने इसे समाप्त कर

दिया। कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बना दिया।

गृहमंत्री

अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ हर तीन महीने

में विदेश यात्रा करने वाले राहुल बाबा हैं, दूसरी तरफ दीपावली के दिन भी

काम करने वाले नरेन्द्र मोदी हैं। सोनिया गांधी का एजेंडा है, "मेरे बेटे

को प्रधानमंत्री बनाओ, मोदी का एजेंडा है मेरे भारत को महान बनाओ।"

गृहमंत्री

ने कहा कि कांग्रेस के पास ना नीति है, ना नीयत है, ना नेता हैं, मोदी को

वोट दीजिए और अगले 5 साल में भारत को दुनिया में उचित सम्मान वाले स्थान पर

पहुंचाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें