मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा उपचुनाव में राज्य की सातों सीटें जीतने जा रही है— ऊर्जा मंत्री नागर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा उपचुनाव में राज्य की सातों सीटें जीतने जा रही है— ऊर्जा मंत्री नागर

अजमेर। राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान उप चुनाव में सातों सीटों पर जीत दर्ज कराने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने अपने अंतरिम बजट जारी करने के साथ ही राज्य की जनता का विश्वास जीत लिया था। नागर ने कहा कि कांग्रेस वर्तमान में राजस्थान में भाजपा के मुकाबले कहीं नहीं है। राज्य सरकार के कामकाज और कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर जनता सरकार के प्रति विश्वास दर्शा रही है। राज्य सरकार सभी के साथ और प्रयास से राज्य का विकास कर रही है।ऊर्जा मंत्री गुरुवार को अजमेर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे विभागीय समीक्षा के लिए सभी जिलों में जा रहे हैं इस सिलसिले में अजमेर आने का भी मौका मिला है। उन्होंने बताया कि वे यहां विद्युत विभाग में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे और जहां विद्युत तंत्र में सुधार की गुंजाईश है उसे सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा कर उसे दुरुस्त करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। नागर ने कहा कि अजमेर आने पर ज्ञात हुआ कि यहां जिला स्तर की बैठक भी है यहां भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात का मौका मिला। अजमेर में टाटा पावर की सेवाओं की समीक्षा की जाएगी यदि किसी तरह की कोई कमी पाई जाती है तो कंपनी के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक मोतीलाल मीणा भी उपस्थित थे। ऊर्जा मंत्री के आगमन पर जिला भाजपाध्यक्ष रमेश सोनी, विधायक अनिता भदेल, पूर्व यूआईटी चेयरमैन धर्मेश जैन, पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें