मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा को जन सुराज से लग डर रहा, प्रत्याशियों को तोड़ रही: प्रशांत किशोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा को जन सुराज से लग डर रहा, प्रत्याशियों को तोड़ रही: प्रशांत किशोर

पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को दावा करते हुए कहा कि भाजपा को महागठबंधन से नहीं, जन सुराज से डर लग रहा है। उन्होंने भाजपा पर जन सुराज के प्रत्याशियों को तोड़ने का आरोप लगाया।

प्रशांत किशोर ने पटना में एक प्रेस वार्ता में दानापुर, गोपालगंज और ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्रों के जन सुराज से घोषित प्रत्याशियों के उदाहरण देते हुए कहा कि इन तीनों प्रत्याशियों पर दबाव डालकर चुनाव लड़ने से रोक दिया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि वह महागठबंधन के जंगलराज का भय दिखाकर वोट ले ही लेगी, लेकिन असल में उन्हें जन सुराज से भय है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी के तीन घोषित प्रत्याशियों को या तो नामांकन दाखिल नहीं करने दिया गया या उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने दानापुर से जन सुराज के घोषित प्रत्याशी का जिक्र करते हुए कहा कि राजद के प्रत्याशी बाहुबली रीतलाल यादव जेल में हैं, जिसका फायदा भाजपा उठा रही है। इस बार जनता के पास जन सुराज जैसा विकल्प था।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रियों ने हमारे उम्मीदवार अखिलेश उर्फ मुटुर शाह को नामांकन के लिए निर्वाचन कार्यालय तक नहीं पहुंचने दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रह्मपुर के घोषित प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी और गोपालगंज से प्रत्याशी शशि शेखर सिन्हा को भी नाम वापस लेने के लिए दबाव डाला गया। प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता में इससे जुड़ी तस्वीरें भी सार्वजनिक कीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भाजपा ने ऐसी छवि बना ली है कि चुनाव कोई भी जीते, सरकार वही बनाते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में इस बार भी भाजपा ने डर और भ्रम का माहौल खड़ा किया है। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं हैं और पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। बता दें कि प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने इस विधानसभा चुनाव में अकेले सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें