मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने लालू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, आयोग से की कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा ने लालू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, आयोग से की कार्रवाई की मांग

भाजपा ने लालू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, आयोग से की कार्रवाई की मांग

पटना। भारतीय जनता पार्टी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है और कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा ने चुनाव आयोग को दिए पत्र में कहा है कि सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के दिन एक जून को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पार्टी का चुनाव चिन्ह लालटेन वाला पट्टा लगा गमछा कंधे में लपेटकर मतदान केंद्र पहुंचे थे। इससे प्रतीत होता है कि वह मतदाताओं को मतदान केंद्र पर राजद के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-130 के प्रावधानों से प्रतिबंधित है और दण्डनीय अपराध है, जिसकी सजा भी इस धारा के अंतर्गत निहित है।

भाजपा ने लिखा है कि यह चुनाव आदर्श आचार संहिता के निर्देश संख्या 135 की कंडिका 8 का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है और भारतीय दण्ड विधान की धारा 171 के अंतर्गत भी दण्डनीय अपराध है। इसलिए लालू प्रसाद यादव के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें