मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने दिल्ली देहात को दिया बड़ा धोखा: सौरभ भारद्वाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा ने दिल्ली देहात को दिया बड़ा धोखा: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली देहात के लोगों को यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) पर किसी भी तरह की राहत नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए झूठा वादा किया था कि ग्रामीणों को टोल टैक्स से छूट दी जाएगी, लेकिन हकीकत में गांव वालों को अब पड़ोसी गांव जाने के लिए भी 235 रुपए टोल देना पड़ेगा।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा का यह रवैया नया नहीं है।

उन्होंने कहा, “दिल्ली देहात के साथ यह धोखा तो होना ही था। भाजपा नेताओं की आदत है कि पहले झूठ बोलते हैं और जब सच्चाई सामने आती है तो कहते हैं कि उनकी ही सरकार उनकी नहीं सुन रही।

भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ प्रचार और दिखावे की राजनीति करती है। सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि ग्रामीणों को अपनी ही दिल्ली में, अपने ही पड़ोस के गांव तक जाने के लिए 235 रुपए टोल देना न सिर्फ अन्याय है बल्कि यह भाजपा के दोहरे चरित्र को भी उजागर करता है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर दिल्ली देहात के लोगों को भाजपा ने अब तक दिया ही क्या है। भारद्वाज ने भाजपा के पुराने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि 2017 में जब भाजपा एमसीडी और केंद्र सरकार में थी, तब दिल्ली में बड़े पैमाने पर दुकानें सील की गई थीं।

उस समय लाखों व्यापारी और उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी बेरोजगार हो गए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि तभी से भाजपा के सांसद और विधायक जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का काम सिर्फ लोगों को गुमराह करना है। चुनाव या बड़े कार्यक्रम से पहले बड़े-बड़े वादे कर दिए जाते हैं और बाद में उन्हीं वादों से मुकर जाते हैं। भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली देहात का आम आदमी आज सोच रहा है कि भाजपा ने उसके लिए आखिर किया ही क्या है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें