मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

गरीब व किसानों की समस्याओं से भाजपा सरकार का कोई सरोकार नहींः राहुल गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंदौली/वाराणसी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर जमकर घेरा। राहुल ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। किसानों की भूमि छीनी जा रही है, लेकिन सच दिखाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का गरीब और किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पहुंचने पर सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय देश में दो तरह की विचारधारा है। एक भाई को भाई से जोड़ती है और एक भाई से भाई की नफरत कराती है। इस यात्रा के जरिए नफरत के बाजार में वह मोहब्बत की दुकान खोलने आए हूं। इस यात्रा के जरिए हमने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मोहब्बत की दुकानें खोली हैं।

उन्होंने कहा कि हम भाषण नहीं देते, आपसे 7-8 घंटे मिलते हैं, आपका दु:ख दर्द सुनते हैं फिर आखिर में 15 मिनट बोलते हैं। राहुल अपनी जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं की भीड़ देख उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर आते ही पता चल गया कि उत्तर प्रदेश में आ गए हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पिछली यात्रा से इस बार की यात्रा में एक अलग मुद्दा न्याय का जोड़ा गया है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सैयदराजा स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर पुष्प चक्र अर्पित किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें