मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

असम के चुनाव में भाजपा ने महिलाओं को दिया काफी प्रतिनिधित्व : रूपाली लंगथासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
असम के चुनाव में भाजपा ने महिलाओं को दिया काफी प्रतिनिधित्व : रूपाली लंगथासा

हाफलोंग। असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। पार्टी से टिकट मिलने के बाद उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हाफलोंग से भाजपा उम्मीदवार रूपाली लंगथासा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में केंद्र, राज्य या जिला स्तर पर महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाना बहुत ही सकारात्मक पहल है।

रूपाली लंगथासा ने कहा कि पहले महिलाओं को अक्सर टिकट या पार्टी में पद नहीं दिए जाते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिलीप सैकिया, हिमंता बिस्वा शर्मा और अन्य सहित हमारे राष्ट्रीय व राज्य नेतृत्व के प्रयासों से महिलाओं को काफी अधिक प्रतिनिधित्व मिला है।

भाजपा उम्मीदवार किशोर नाथ ने कहा कि सबसे पहले मैं असम में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

मैं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया को धन्यवाद देना चाहता हूं और उन्हें तथा पार्टी नेतृत्व को हार्दिक धन्यवाद देता हूं।

पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में उतारे जाने पर भाजपा उम्मीदवार दीप्लू रंजन शर्मा ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का साधारण सदस्य हूं। हम जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं और यही भाजपा की विशेषता है कि पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा रखती है। मैं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, हमारे राष्ट्रीय नेताओं और सभी पार्टी पदाधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं।

रंगनाडी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ऋषिराज हजारिका ने कहा कि यह एक नवगठित विधानसभा क्षेत्र है और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में टिकट दिया है।

आने वाले समय में हम पार्टी द्वारा हम सभी पर जताए गए भरोसे को पूरा करने के लिए काम करेंगे। हम युवाओं और विकास पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत बोरदोलोई को भी टिकट दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें