मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने केरल चुनाव के लिए 11 और पुडुचेरी में उतारे 9 प्रत्याशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा ने केरल चुनाव के लिए 11 और पुडुचेरी में उतारे 9 प्रत्याशी

तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी। भाजपा ने केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, केरल में 11 और पुडुचेरी में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए हैं।

भाजपा ने केरल के लिए जारी तीसरी सूची में 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इस सूची में पीरुमेड सीट से वी. रतीश, पुथुप्पल्ली से रवींद्रनाथ वकाथनम, मवेलिक्कारा (एससी) से अजीमोन और अदूर (एससी) से पंडालम प्रतापन को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा, चवारा से केआर राजेश, चडायमंगलम से आरएस अरुण राज, चिरायिनकीझु (एससी) से बीएस अनूप को उम्मीदवार बनाया गया है।

राजधानी क्षेत्र की सीटों पर भी भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। तिरुवनंतपुरम से करमना जयन, अरुविक्कारा से विवेक गोपन, कोवलम से टीएन सुरेश और नेय्याट्टिंकारा से एस राजशेखरन नायर को टिकट दिया गया है।

वहीं, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस संबंध में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 18 मार्च 2026 को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई थी।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे।

पुडुचेरी के लिए जारी सूची में मन्नादीपेट से ए. नमस्सिवायम, ओस्सुडु (एससी) से ई. थीप्पैंथन, कालापेट से पीएमएल कल्याणसुंदरम और राज भवन सीट से वीपी रामलिंगम को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा, मुदलियारपेट से ए. जॉनकुमार, मनावेली से एम्बलम आर. सेल्वम, तिरुनल्लार से जीएनएस राजसेकरन, नेरावी-टीआर पट्टिनम से टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम और माहे से ए. दिनेशन को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होना है। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी और चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें