मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्षों को दी जाएगी ट्रेनिंग, अरुण साव बोले- राज्य में पार्टी का आधार बेहद मजबूत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्षों को दी जाएगी ट्रेनिंग, अरुण साव बोले- राज्य में पार्टी का आधार बेहद मजबूत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सोमवार को होने वाली बैठक में जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के काम को आगे बढ़ाना है। इन सब पर इस बैठक में चर्चा होगी।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, "भाजपा की बैठक को लेकर कहा कि आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए राज्य इकाई की बैठक होगी। जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

निश्चित रूप से आने वाले समय में संगठन की जो गतिविधियां हैं, संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आगे किस तरह से संगठन के काम को आगे बढ़ाना है इन सब पर इस बैठक में चर्चा होगी।"

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का आधार बेहद मजबूत है। संगठन में काम करने का लंबा अनुभव छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता रखते हैं। दूसरे राज्यों के चुनावों में भी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां मिलती हैं। इसलिए लगातार संगठन स्तर पर काम किया जाता है।

इसी बीच, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि नक्सलवाद अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि यह विकास में रुकावट रहा है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में सरकार बनने के बाद से आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के खिलाफ ठोस और कड़े एक्शन लिए गए हैं। साथ ही, ड्रग्स और नशीले पदार्थों के खिलाफ देश भर में एक बड़ा कैंपेन चल रहा है।

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि यह विकास में रुकावट रहा है। इसलिए देश और बस्तर के विकास के लिए नक्सल मुक्त होना जरूरी है। इस दिशा में तेज गति से हम आगे बढ़ रहे हैं और परिणाम सामने हैं। अरुण साव ने कहा कि सिर्फ कुछ एरिया बचे हैं, जहां नक्सलवाद का वजूद बचा है। आने वाले समय में उन क्षेत्रों में तेज गति से विकास और लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार योजना बनाकर काम कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें