मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने कहा-केजरीवाल ने 'कूड़े के पहाड़' पर दिल्ली को धोखा दिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राजधानी में 'कूड़े के पहाड़ (लैंडफिल साइट)' की समस्या पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आआपा) ने दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया है। भाजपा शुरू कह रही है कि केजरीवाल और आआपा के चरित्र में भ्रष्टाचार, घोटाला और जनमानस को धोखा देना ही है। केजरीवाल ने यह जाते-जाते भी कर दिखाया।उन्होंने यह टिप्पणी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की। उनके साथ दिल्ली नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता सरदार राजा इकबाल सिंह भी मौजूद रहे। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 2022 का दिल्ली नगर निगम चुनाव लैंडफिल साइट की सफाई एवं स्वच्छता को मुख्य मुद्दा बना कर जीता। अब कह रहे हैं कि यह 2028 तक संभव होगा। यह जनादेश के साथ विश्वासघात है। कोर्ट में दिल्ली नगर निगम ने हलफनामा दिया है कि स्टैंडिंग कमेटी न होने के कारण लैंडफिल साइट सफाई की डेडलाइन अब 2028 की होगी।भाजपा नेता सचदेवा ने कहा कि यदि दिल्ली नगर निगम में भाजपा सत्तारूढ़ होती तो तीनों साइट की सफाई हो गई होती। दिल्ली में प्रदूषण की मौजूदा स्थिति की प्रमुख वजह कूड़े का पहाड ही हैं। वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण के साथ दिल्ली पूरी तरह से जहरीली होती जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आमदी पार्टी की साजिश के कारण दिल्ली में स्टैंडिंग कमेटी नहीं बनी है। इस वजह से विकास कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें