मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

नीट, यूजीसी-नेट मामले पर भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को नीट

विवाद और यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर

पलटवार किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु

त्रिवेदी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के साथ

किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा को

लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क और संवेदनशील है। सरकार का दृढ़ संकल्प है और

लाखों छात्रों के साथ कोई अन्याय नहीं होने देगी। इसके लिए जिम्मेदार लोगों

के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राहुल

गांधी को लाखों छात्रों के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है, वह सिर्फ इस

विषय पर अपनी राजनीति करना चाहते हैं। राजस्थान में पेपर लीक हुआ, लेकिन

राहुल गांधी ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद

पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी शिक्षा जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर

ओछी सियासत कर रहे हैं। राहुल गांधी ऐसे प्रतीक हैं कि सिर्फ उम्र बढ़ने से

विवेक का विस्तार नहीं होता। वे चुनाव में तीसरी बार फेल हुए हैं तो इसका

मतलब ये नहीं कि वे मध्य प्रदेश और गुजरात के युवाओं को गालियां देंगे।

उन्होंने दोनों राज्यों को पेपर लीक का केंद्र बताया है।

पूनावाला

ने कहा कि यदि आपको किसी परीक्षा से कोई समस्या है तो आप उसकी कमियां बता

सकते हैं, लेकिन सिर्फ इसलिए कि आपको प्रधानमंत्री मोदी से कुछ व्यक्तिगत

परेशानी है, तो आप मध्य प्रदेश और गुजरात के युवाओं पर इतने बड़े आरोप लगा

रहे हैं। यदि देश में पेपर लीक का कोई केंद्र है तो वह राजस्थान में

कांग्रेस और अशोक गहलोत की सरकार रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें