मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा शासित प्रदेशों की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में केन्द्र और राज्य के बीच समन्वय पर रहा जोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । भाजपा मुख्यालय में चल रही दो दिवसीय भाजपा

शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक में

राज्यों और केन्द्र सरकार के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। इस बैठक में

दोनों दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहे। इसमें पार्टी के

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ

सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे। इस बैठक का रविवार को समापन हाे गया।

इनके

अलावा बैठक में उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद

मौर्य और ब्रजेश पाठक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब

सिंह सैनी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा,

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू औऱ मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन

सिंह बैठक में उपस्थित रहे।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में लोकसभा

चुनाव नतीजों की समीक्षा की गई और आगामी चुनावों में राज्यों और संगठन के

बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया। इसके साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों

ने अपने अपने राज्य के विकास के लिए रोड मैप का प्रेजेन्टेशन दिया।

सूत्रों के अनुसार आगामी चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के

लिए पूरे दमखम के साथ लड़ने के लिए मंत्र दिए गए। सूत्रों के अनुसार बैठक

में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई, जिसमें

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का भी जिक्र हुआ। सभी ने इस अभियान को आगे

बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके साथ उत्तर प्रदेश के दस सीटों पर होने वाले

उपचुनावों पर भी अलग से चर्चा की गई और संगठन के साथ समन्वय पर जोर दिया

गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें