पं.-बंगाल-भाजपा-नेता-सुकांत-और-शुभेंदु-दिल्ली-बुलाए-गए,-आज-शाम-अमित-शाह-और-जेपी-नड्डा-से-मुलाकात-संभव
कोलकाता,
24 फरवरी । संदेशखाली पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व
से मुलाकात के लिए पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी शनिवार
को दिल्ली रवाना होंगे। उनके साथ सुकांत मजूमदार भी होंगे। एक स्थानीय
भाजपा नेता ने आज यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों नेता
देरशाम दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी
नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। बैठक में संदेशखाली के हालात के अलावा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी बंगाल दौरे पर भी चर्चा संभव है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सुकांत शाम को जवाहरलाल नेहरू
विश्वविद्यालय में संदेशखाली की स्थिति पर बोलेंगे। इसके बाद वह बैठक में
शामिल होंगे
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश भाजपा संदेशखाली
में एक के बाद एक कार्यक्रम कर रही है। सुकांत ही नहीं शुभेंदु भी
संदेशखाली गए हैं। उन्हें कई बार बाधित किया गया। गुरुवार को सुकांत को
गिरफ्तार कर लिया गया था। सांसद लॉकेट चट्टोपाध्याय को शुक्रवार को हिरासत
में लिया गया।





