मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा वाले केजरीवाल से चुनाव जीत नहीं सकते तो उन्हें खत्म करना चाहते हैंः संजय सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा वाले केजरीवाल से चुनाव जीत नहीं सकते तो उन्हें खत्म करना चाहते हैंः संजय सिंह

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शुक्रवार देर शाम चुनाव प्रचार के दौरान कथित हमले को लेकर आआपा के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा वाले केजरीवाल से चुनाव जीत नहीं सकते तो उन्हें खत्म करना चाहते हैं।शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा गलत हरकतों पर उतर आई है और अब उसने गुंडों को भेज कर अरविंद केजरीवाल पर कायराना हमला कराया और जान से मारने की कोशिश की।संजय सिंह ने कहा कि पदयात्रा के दौरान भाजपा के लोगों ने केजरीवाल पर हमला किया, यह बहुत चिंताजनक और गंभीर है। पहले ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके केजरीवाल को जेल में डाला गया। जेल के अंदर उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई, उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। अब जब वे अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं तो उन पर भाजपा की ओर से हमला किया जा रहा है। दिल्ली की जनता इसका बदला जरूर लेगी। अगर केजरीवाल को कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें