मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के 16 जिले बाढ़ प्रभावित, पीड़ितों के राहत देने में जुटी सरकार : दिलीप जायसवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि बिहार के 16 जिले बाढ़ प्रभावित हैं और सरकार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि नेपाल से जिस तरह अचानक पानी आया उससे यह आपदा आई। आपदा विभाग और जल संसाधन विभाग तथा एनडीआरएफ की टीमें मुस्तैदी से राहत कार्य में जुटी हुई हैं।भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ आपदा है और यह कहां तक जाएगी पता नहीं चल पाता। उन्होंने कहा कि पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सिवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण एवं सहरसा जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और चिंता भी कर रहे हैं। यदि कहीं कोई कमी है तो तत्काल उसे दूर किया जाए इसका निर्देश दिया गया है।जायसवाल ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के दुख के साथ भाजपा खड़ी है । भाजपा इसके लिए एक समिति बनाई है, जिसमें पूर्व अध्यक्ष और सांसद राधामोहन सिंह, सांसद संजय जायसवाल, सांसद गोपालजी ठाकुर, मंत्री नीरज सिंह बबलू, सांसद प्रदीप सिंह सहित 11 लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम राजनीति को सत्ता का हथियार नहीं बनाते हैं। कार्यकर्ताओं ने यह फैसला लिया है कि पहले फेज में हमलोग बाढ़ प्रभावित एक लाख परिवार यानी करीब पांच लाख लोगों को कार्यकर्ताओं की मदद से राहत पैकेज देने का काम करेगी। इसमें हम बाढ़ पीड़ितों के दुख में शामिल होंगे और उन्हें हम राहत सामग्री पहुंचाएंगे। यह काम कल से ही शुरू हो जाएगा। इस पैकेज में जरूरत के सामान होंगे।पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमीत प्रकाश बबलू, प्रभात मालाकार, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, मीडिया पैनलिस्ट सच्चिदानंद पियूष उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें