मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने पदभार ग्रहण किया, हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना,। बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा के नवनियुक्त

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल का सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचने पर भव्य

स्वागत किया गया।स्वागत के बाद दिलीप जायसवाल ने भाजपा कार्यालय में अपना

पदभार ग्रहण कर लिया है।

भाजपा कार्यालय में उन्हें चांदी का मुकुट

भी पहनाया गया है। पार्टी कार्यालय में स्वागत की जबरदस्त तैयारी की गई

है। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी पहुंची हैं। ढोल-नगाड़े से उनका

यहां स्वागत किया गया।

इससे पहले दिलीप जायसवाल दिल्ली से पटना

एयरपोर्ट पहुंचे। यहां स्वागत के लिए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट

चौधरी भी पहुंचे थे। एक ही गाड़ी पर नए प्रदेश अध्यक्ष समेत दोनों डिप्टी

सीएम भी नजर आए। पटना एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय के बीच कई जगहों पर

स्वागत भी किया गया।

दिलीप जायसवाल पदभार ग्रहण करने के साथ ही

भाजपा के लिए बैठकों का दौर शुरू करेंगे। पिछले दिनों नए अध्यक्ष के तौर पर

घोषित होने के बाद दिल्ली जाकर पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बिहार के लिए संदेश लेकर आज पटना

पहुंचे।

रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका

स्वागत किया। जगह-जगह पर उनपर फूलों की बारिश की गयी। जेसीबी के द्वारा

उनपर पुष्पवर्षा की गयी। बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री उनके साथ इस रोड शो

में मौजूद रहे। महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनका भव्य

स्वागत किया।

दिलीप जायसवाल के स्वागत में विशाल रोड शो भाजपा ने

निकाला। ढोल नगाड़े और नारों के बीच भाजपा ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का

स्वागत किया।

सीमांचल के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह

दिलीप

कुमार जायसवाल के बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सीमांचल के

कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। पूर्णिया, अररिया, किशनगंज व कटिहार के

पार्टी नेताओं का कहना है कि सीमांचल से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने से

पार्टी संगठन और सशक्त व सुदृढ़ होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें