मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदूषण पर भाजपा का वार, कहा-आआपा की सरकार ने दिल्ली को किया बेहाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रदूषण पर भाजपा का वार, कहा-आआपा की सरकार ने दिल्ली को किया बेहाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। गैस चैंबर में तब्दील होती दिल्ली में अब यमुना नदी में भी प्रदूषण बढ़ गया है। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए उसे सनातनी विरोधी बताया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार सिर्फ दोषारोपण कर अपना पल्ला झड़ने की कोशिश कर रही है। शनिवार को भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने यमुना नदी क्षेत्र का दौरा किया और कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि नदी 2025 तक साफ हो जाएगी। हालांकि जब हमने कोशिश की एक गिलास में यमुना का पानी भरने पर हमें केवल झाग मिला, पानी नहीं।पूनावाला कहा कि दिल्ली एक आभासी गैस चैंबर बन गई है। सांस लेना मुश्किल है और एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। यमुना नदी पर घना झाग है। हवा हो या पानी, सब प्रदूषित है। आम आदमी पार्टी की प्रदूषित राजनीति की वजह से दिल्ली के लोग बेहाल हैं। गोपाल राय बैठकें ले रहे हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान पंजाब में पराली जलाने के लिए किसी और को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साफ है आआपा हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें