मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा का आईएनडीआई गठबंधन पर निशाना, रैली को बताया भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आईएनडीआई गठबंधन

पर निशाना साधते हुए रामलीला मैदान में होने वाली रैली को भ्रष्टाचार बचाओ

आंदोलन करार दिया है। भाजपा ने कहा कि इस रैली का मकसद सिर्फ

भ्रष्टाचारियों को बचाना है।

शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह रैली

'भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन' के अलावा और कुछ नहीं है। इस रैली का नारा है

'करेंगे भ्रष्टाचार, कहेंगे इसको शिष्टाचार, जब जांच होगी तो चिल्लाएंगे

अत्याचार।'

पूनावाला ने कहा कि पहले अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वे

लालू यादव, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जेल में डालेंगे, क्योंकि

उन्होंने 'भ्रष्टाचार' किया है। आज जब केजरीवाल खुद जेल में हैं, अदालत से

भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है तो वे उन्हीं लालू प्रसाद यादव, अखिलेश

यादव, राहुल गांधी का सहारा ले रहे हैं। इस तरह अरविंद केजरीवाल का

राजनीतिक रूपांतरण साफ देखा जा सकता है। स्वराज से शराब तक, भारत के खिलाफ

भ्रष्टाचार से भ्रष्टाचार के साथ तक अरविंद केजरीवाल के सफर को देखा जा

सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें