मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

इंडी गठबंधन पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- यह भ्रम और विभाजन का गठबंधन है

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि यह भ्रम और विभाजन का गठबंधन है। सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह भ्रम और विभाजन का गठबंधन है। इंडी एलायंस सभी बंटे हुए हैं। इस गठबंधन का न तो कोई मिशन है औऱ न ही विजन है। एक तरफ कांग्रेस कह रही है कि अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने की घोषणा एक नाटक है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को भ्रष्ट बता रहे हैं। तो दूसरी तरफ गठबंधन सहयोगी फारूक अब्दुल्ला इस कदम का जश्न मना रहे हैं।शहजाद पूनावाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपना इस्तीफा सिर्फ मजबूरी में दिया है। क्योंकि वे जेल से बाहर आकर भी फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते, दफ्तर नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री को लालू-राबडी मॉडल के तौर पर सुनीता केजरीवाल काे बनाने के लिए सभी विधायकों को मनाने में दो दिन और लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि यह एक नैतिक निर्णय है, लेकिन जब वह जेल के अंदर से मुख्यमंत्री थे तो 150 दिनों तक नैतिकता कहां थी?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें