मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव: तमिलनाडु में पीएमके व भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा, 10 सीटों पर लड़ेगी पीएमके

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 19 मार्च भारतीय जनता पार्टी और तमिलनाडु की पट्टाली

मक्कल काची (पीएमके) के बीच मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए राज्य स्तर पर

सीटों के बंटवारे पर समझौता हो गया। डॉ. एस रामदॉस के नेतृत्व वाली पीएमके

राज्य की 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

भाजपा के प्रदेश

अध्यक्ष के अन्नामलाई और पीएमके संस्थापक रामदॉस ने यहां थाइलापुरम स्थित

आवास पर समझौते पर हस्ताक्षर किए। पीएमके वन्नियार समुदाय को अपील करने

वाली पार्टी है। इसका उत्तर तमिलनाडु के जिलों में खासा प्रभाव है।

सीट

बंटवारे के समझौते के बाद पत्रकारों से बातचीत में के अन्नामलाई ने कहा कि

पीएमके के भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने से राज्य का

राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है। अब दोनों नेता डॉ. एस रामदॉस और अंबुमणि

रामदॉस आज सेलम में प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सभा में हिस्सा लेंगे।

वहीं,

पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदॉस ने कहा कि आज पार्टी ने तमिलनाडु में एनडीए

में शामिल होने का फैसला किया है। पिछले 57-58 वर्षों में राज्य पर शासन

करने वाली पार्टियों ने तमिलनाडु को बर्बाद कर दिया है। लोग बदलाव चाहते

हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निश्चित

रूप से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले

जाएंगे। पीएमके को तमिलनाडु में 10 सीटें मिली हैं और उन्हें विश्वास है कि

तमिलनाडु के साथ-साथ पूरे देश में एनडीए को बड़ी जीत मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें