मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीटों का तालमेल अंतिम चरण में : देवेंद्र फडणवीस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबईउपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीटों के

बंटवारे पर चर्चा अंतिम चरण में है। महाराष्ट्र और देश के हालात को देखते

हुए भाजपा महागठबंधन लोकसभा चुनाव में 405 से अधिक सीटें हासिल करेगा। आज

भी मुख्यमंत्री के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मनसे अध्यक्ष राज

ठाकरे के साथ हमारी सकारात्मक चर्चा हुई है

बांद्रा स्थित

एक होटल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और

मनसे अध्यक्ष के बीच करीब आधे घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस

बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र में

सहयोगी दलों के बीच कुछ ही सीटों पर अंतिम निर्णय लेना रह गया है। हमारा

मुख्य लक्ष्य नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिए हम

सभी काम कर रहे हैं। मनसे भी हमारे साथ चुनाव मैदान में रहेगी, इसलिए हमारी

स्थिति पहले से बेहतर हो गई है।

इससे पहले मनसे अध्यक्ष

राज ठाकरे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद

मंगलवार को देर रात राज ठाकरे और मुख्यमंत्री शिंदे के बीच भी बातचीत हुई

थी। आज दोपहर में फिर से राज ठाकरे, मुख्यमंत्री शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

के बीच बैठक हुई। इस बैठक का अधिकृत ब्योरा नहीं दिया गया है लेकिन बताया

जा रहा है कि मनसे मुंबई में दो सीटों की मांग कर रही है, जबकि भाजपा मनसे

को मुंबई की एक सीट दे रही है। साथ ही मनसे किस चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़े,

इसे लेकर आज चर्चा की गई है।

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे भाजपा के साथ

लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद

लेंगे। हालांकि, भाजपा विधायक नीतेश नारायण राणे ने कहा कि मनसे भाजपा के

साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, यह तय हो गया है लेकिन बहुत जल्द मनसे-भाजपा

गठबंधन की अधिकृत घोषणा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें