मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटों पर भाजपा आगे, कोरबा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने बनाई बढ़त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर,। छत्तीसगढ़ राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए चल रही

मतगणना में अब तक के रुझानों में भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। कोरबा

से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत आगे हैं।

छत्तीसगढ़ में अब

तक हुई मतगणना में कोरबा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योत्सना चरणदास

महंत भाजपा की सरोज पांडेय से 8800 वोट से आगे हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री

भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। इस तरह कांग्रेस

के तीन पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा और डॉ. शिवकुमार डहरिया

भाजपा प्रत्याशियों से लगातार पीछे चल रहे हैं। रायपुर से भाजपा उम्मीदवार

बृजमोहन अग्रवाल 26552 वोट से आगे चल रहे है। राजनांदगांव लोकसभा सीट से

भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडे 32245 वोट से भूपेश बघेल को पीछे छोड़ दिया

है।

दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल ढाई

लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही भिलाई में उनके घर पर जश्न का

माहौल है। बिलासपुर लोकसभा सीट पर चौथे राउंड में भाजपा उम्मीदवार को तोखन

साहू 137332 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव को 113927 वोट मिले।

बस्तर में दसवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा के महेश कश्यप को 256101 वोट

और कांग्रेस के कवासी लखमा 232670 वोट मिले। कश्यप यहां पर 23431 वोट से

आगे चल रहे हैं।

कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग

14825 मतों से आगे चल रहे हैं। महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार

रूपकुमारी चौधरी 50423 मतों से आगे हैं। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा के महेश

कश्यप 18281 वोटों से आगे चल रहे हैं। रायगढ़ सीट पर 9 राउंड में भाजपा

उम्मीदवार राधेश्याम राठिया कांग्रेस की उम्मीदवार डॉ. मेनका देवी से करीब 1

लाख 42 हजार वोटों से आगे निकल गए है। सरगुजा लोकसभा में 24 राउंड में

वोटों की गिनती होनी है।

अब तक की गिनती में भाजपा उम्मीदवार

चिंतामणि महाराज को निर्णायक बढ़त मिली है। वह 73345 वोट से कांग्रेस

उम्मीदवार शशि सिंह पीछे चल रही हैं। जांजगीर में मुख्य मुकाबला भाजपा से

कमलेश जांगड़े और कांग्रेस से शिवकुमार डहरिया के बीच है। भाजपा की कमलेश

जांगड़े को अब तक 4 लाख 95 हजार वोट मिल गए हैं। पूर्व मंत्री डहरिया को 3

लाख 59 हजार वोट मिले हैं। डहरिया अब भी करीब 50 हजार वोट से पीछे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें