मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा संगठन चुनाव के लिए विनोद तावड़े बनाए गए उत्तर प्रदेश और बिहार के पर्यवेक्षक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा संगठन चुनाव के लिए विनोद तावड़े बनाए गए उत्तर प्रदेश और बिहार के पर्यवेक्षक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी संगठन चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विभिन्न राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये पर्यवेक्षक राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और प्रदेश इकाई के समन्वय से संगठनात्मक चुनाव संपन्न कराएंगे।भाजपा ने वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य में संगठन चुनाव कराना तावड़े की प्रमुख जिम्मेदारी होगी।राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड का पर्यवेक्षक बनाया गया है।पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा में संगठन के चुनावों के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। ये चारों राज्य भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम माने जाते हैं, जहां सुनील बंसल का अनुभव पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें