मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा को धमकी देने वाला बिट्टु कुमार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना।बिहार में खगड़िया लोकसभा सीट से लोजपा (आर) के सांसद सांसद राजेश वर्मा के निजी मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में संलिप्त अभियुक्त बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।पटना पुलिस मुख्यालय द्वारा बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के निजी मोबाईल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में उनके निजी सचिव विकास कुमार नयाटोला बलुआही, थाना-जिला-खगड़िया ने बीते 28 अगस्त को लिखित आवेदन खगड़िया साईबर थाना में दिया था।मामले के संज्ञान में आने के पश्चात पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। दिशा-निर्देश के अनुपालन के क्रम में तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर खगड़िया साईबर थाना पुलिस एवं डीआईयू, खगड़िया के संयुक्त कार्रवाई के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल को बरामद करते हुए अभियुक्त बिट्टू कुमार को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि घटना के वक्त वह नोएडा, उत्तर प्रदेश में था, एवं इनके द्वारा नशे के हालत में कॉल किया गया था। सभी पहलुओं पर अग्रत्तर अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त का बिट्टु कुमार पे.-सिकन्दर यादव, थाना-अलौली, जिला-खगड़िया का निवासी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें