मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

क्रिप्टो करेंसी मार्केट में तेजी जारी, बिटकॉइन 73 हजार डॉलर के पार पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। क्रिप्टो करेंसी मार्केट में आज लगातार तीसरे दिन उत्साह का माहौल बना नजर आ रहा है। आज मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-10 में शामिल क्रिप्टो करेंसीज में से सिर्फ 1 मामूली गिरावट के साथ रेड जोन में है, जबकि 9 क्रिप्टो करेंसी बढ़त के साथ ग्रीन जोन में कारोबार कर रही हैं। तेजी की इस दौड़ की अगुवाई करते हुए दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन ने 73 हजार डॉलर के स्तर को पार कर लिया। वहीं, एक क्रिप्टो करेंसी एवालांचे ने जोरदार छलांग लगा कर टॉप-10 में शिबा इनू को रिप्लेस करके अपनी जगह बना ली।भारत में क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने के लिए अधिकृत एजेंसी कॉइन मार्केट कैप से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय समय के हिसाब से आज शाम 6 बजे तक बिटकॉइन 1.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73,319.32 डॉलर यानी 60.74 लाख रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम की कीमत भी आज 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ उछल कर 4,053.83 डॉलर के स्तर पर आ गई थी।बिटकॉइन और एथेरियम के अलावा टेथर 0.06 प्रतिशत, बीएनबी 11.07 प्रतिशत, सोलाना 1.31 प्रतिशत, एक्सआरपी 0.17 प्रतिशत, यूएसडी कॉइन 0.02 प्रतिशत, कार्डानो 1.87 प्रतिशत और एवालंचे 12.86 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, डोजेकॉइन 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था।कॉइन मार्केट कैप से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी के ग्लोबल मार्केट कैप में 0.63 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। फिलहाल क्रिप्टो करेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप बढ़ कर 2.76 लाख करोड़ डॉलर यानी करीब 228.64 लाख करोड़ रुपये हो गया है।ग्लोबल मार्केट कैप में तेजी आने के साथ पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टो करेंसीज के लेन-देन में भी उछाल आई है। इस अवधि में कुल 16,215 करोड़ डॉलर यानी 13.43 लाख करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी की लेन-देन हुई, जो 1 दिन पहले की तुलना में 9.46 प्रतिशत अधिक है। अगर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की बात करें तो कीमत में तेजी के बावजूद पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी मार्केट में इस आभासी मुद्रा की स्थिति 0.18 प्रतिशत कमजोर हुई है, जिसके कारण इसकी मार्केट हिस्सेदारी घट कर 52.13 प्रतिशत रह गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें