मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

बीआईएस 2025 के अंत तक 214 महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों के लिए मानक विकसित करेगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। देश का राष्ट्रीय मानक निकाय भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) 214 महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों के लिए मानक विकसित कर रहा है। इस पहल को दिसंबर 2025 तक चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने की योजना है।उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि विश्वसनीय और किफायती चिकित्सा सहायक प्रौद्योगिकी की बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए बीआईएस 214 महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों के लिए मानक विकसित कर रहा है। इसके तहत ब्यूरो दिव्यांगजनों की सहायता और उनके जीवन में गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए चिकित्सीय जूते, पोर्टेबल रैंप, ब्रेल डिस्प्ले और फॉल डिटेक्टर जैसे अभिनव उत्पादों के लिए मानक तैयार कर रहा है।मंत्रालय के मुताबिक फार्मास्यूटिकल्स विभाग (डीओपी) के परामर्श से इनकी पहचान भी की गई है। इसमें सेप्टल क्लोजर डिवाइस, प्लाज्मा स्टेरिलाइज़र और फोटोथेरेपी मशीनें शामिल हैं। यह मानकीकरण पहल "राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति, 2023 के अनुरूप है, जिसको दिसंबर 2025 तक चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने की योजना है।गौरतलब है कि बीआईएस ने चिकित्सा क्षेत्र के लिए अबतक 1,700 से अधिक मानक प्रकाशित किए हैं, जिनमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, नेत्र विज्ञान और अन्य विशेषज्ञताएं शामिल हैं। इनमें से करीब 1,200 मानक विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों पर केंद्रित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें