मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

77 साल के हुए लालू यादव, राबड़ी आवास पर काटा 77 पाउंड का केक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 77वां जन्मदिन परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को राबड़ी आवास में मनाया। लालू यादव ने सभी के साथ 77 पाउंड का केक काटा। इससे पहले लालू प्रसाद ने सोमवार देर रात परिवार के सदस्यों के साथ केक काट कर जन्मदिन मनाया। उनके बेटे तेजप्रताप यादव ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।राजद कार्यकर्ता आज सुबह 77 पाउंड का केक लेकर राबड़ी आवास पहुंचे, जहां लालू प्रसाद ने पत्नी राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और कार्यकर्ताओं को अपने हाथ से केक खिलाया। एक कार्यकर्ता तो 77 किलो का लड्डू लेकर राबड़ी आवास पहुंच गया, जो चर्चा का विषय बन गया।लालू यादव के जन्मदिन पर 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास और राजद कार्यालय के बाहर जन्मदिन के बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए। सुबह से ही कार्यकर्ता और पार्टी के नेता केक और मिठाई लेकर राबड़ी आवास पहुंचते रहे। गठबंधन के नेता भी बधाई देने के लिए पहुंचे। राज्य के हर जिला मुख्यालयों और प्रखंड मुख्यालयों में लालू प्रसाद का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें