मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

अररिया में 4 हाथ-पैर वाले बच्चे का जन्म, ग्रामीण कर रहे पूजा अर्चना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अररिया में 4 हाथ-पैर वाले बच्चे का जन्म, ग्रामीण कर रहे पूजा अर्चना

अररिया।अररिया के भरगामा प्रखंड में चार हाथ व चार पैर और तीन कान वाले बच्चे का जन्म हुआ है। स्थानीय लोग इसे दैवीय चमत्कार बता रहे हैं।लोग बच्चे को भगवान का अवतार बता रहे हैं। भरगामा प्रखंड के रहडिया वार्ड संख्या-9 निवासी किशोर राय की पत्नी सुलेखा देवी ने रानीगंज सामुदायिक अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। जिसका एक सिर, चार हाथ, चार पैर व तीन कान है। ग्रामीणों का कहना है कि मां दुर्गा के विसर्जन के बाद इस बच्चे का जन्म माता दुर्गा का आगमन है । वहीं, महिलाओं ने कहा कि माता की असीम कृपा है कि विसर्जन के बाद देवी दुर्गा ने फिर से अपने रूप को धारण कर इस मां के कोख से जन्म लिया है। जो पूरे गांव की रक्षा करेगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार जन्म के बाद दूर-दूर के लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस अद्भुत बच्चे के जन्म के बाद कोई इसे कुदरत का करिश्मा, तो कोई भगवान का अवतार बता रहा है। इस बच्चे को देखने के लिए अस्पताल से लेकर रहडिया गांव तक लोगों की भीड़ लगी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें