मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान झूलेलालजी की जयंती चेटीचंड की दी शुभकामनाएं
भोपाल । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को
भगवान झूलेलाल जी की जयंती चेटीचंड की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री
डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि "परम श्रद्धेय भगवान श्री झूलेलाल जी
की जयंती चेटीचंड की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व मानवता,
लोक कल्याण एवं समर्पण के साथ समरसता का संदेश देता है। आप सभी पर भगवान
श्री झूलेलाल जी की कृपा सदैव बनी रहे, यही करबद्ध प्रार्थना है।"





