मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने गणेश शंकर विद्यार्थी और राम प्रकाश गुप्त को जयंती पर किया याद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने गणेश शंकर विद्यार्थी और राम प्रकाश गुप्त को जयंती पर किया याद

भोपाल। महान स्‍वतंत्रता सेनानी, पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र के पूर्व राज्यपाल राम प्रकाश गुप्त की आज (शनिवार) को जयंती है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्‍हें याद करते हुए नमन किया।मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा कि "स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारिता के माध्यम से जन-जन के ह्रदय में राष्ट्र भक्ति की ज्वाला प्रज्ज्वलित करने वाले पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन करता हूँ। अत्याचार के विरुद्ध आपकी निर्भीक लेखनी प्रेरणादायक है। आपका प्रखर राष्ट्रवादी विचार और अनुशासित जीवन अनंतकाल तक स्मरणीय रहेगा।"राम प्रकाश गुप्त को याद करते हुए मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि " उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल, श्रद्धेय राम प्रकाश गुप्त जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। आपने सदैव जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। विकास एवं जनकल्याण को समर्पित आपका जीवन प्रेरणादायक है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें