मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

ऑस्ट्रेलिया में बर्ड फ्लू का कहर, किंग आइलैंड पर 28 पेंगुइन मृत मिले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑस्ट्रेलिया में बर्ड फ्लू का कहर, किंग आइलैंड पर 28 पेंगुइन मृत मिले

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य के तट के पास एक द्वीप पर 28 पेंगुइन मृत पाए गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इन पक्षियों की मौत की जांच एच5एन1 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस की पुष्टि के लिए की जाएगी।

तस्मानिया के प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण विभाग ने बताया कि निगरानी टीमों को बुधवार को किंग आइलैंड पर 28 पेंगुइन और तीन ग्रेटर क्रेस्टेड टर्न पक्षी मृत मिले। यह द्वीप तस्मानिया के उत्तर-पश्चिमी तट से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, घटना नियंत्रण अधिकारी वेस फोर्ड ने कहा कि मृत पक्षियों के नमूने एच5एन1 वायरस की जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को इन पक्षियों को वहां से हटाया जाएगा, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम किया जा सके।

फोर्ड ने कहा, "तस्मानिया के लोग यहां के वन्यजीवों, खासकर पेंगुइन, की बहुत परवाह करते हैं। इसलिए ऐसी खबरें समुदाय के लिए दुखद और परेशान करने वाली हो सकती हैं।"

तस्मानिया में इस खतरनाक वायरस का पहला मामला 13 अगस्त को सामने आया था।

इससे लगभग दो महीने पहले जून में ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि पर इसकी पहली बार पुष्टि हुई थी।

फोर्ड ने बताया कि गुरुवार तक तस्मानिया में एच5एन1 के 11 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ये सभी मामले राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाके या किंग आइलैंड में पाए गए हैं।

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि किंग आइलैंड, उत्तर-पश्चिमी तट और तस्मानिया के अन्य हिस्सों से बीमार और मृत पक्षियों की और भी रिपोर्टें मिलती रहेंगी।"

फोर्ड ने लोगों से अपील की कि वे अपनी बिल्लियों को घर के अंदर रखें और कुत्तों को बांधकर ही बाहर घुमाएं, ताकि उनके संक्रमित होने का खतरा कम हो। साथ ही उन्होंने लोगों को बीमार या मृत जानवरों के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी।

ऑस्ट्रेलिया के संघीय कृषि, मत्स्य और वानिकी विभाग के अनुसार, 18 अगस्त तक देश के वन्यजीवों में एच5एन1 बर्ड फ्लू के 262 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, अब तक पोल्ट्री फार्मों या कृषि क्षेत्र में इस वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें