मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण उत्सव में भाग लेंगे बिल गेट्स

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स गुरुवार को ' सही पोषण' पर जोर देने वाले महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी मौजूद रहेंगी। महिला और बाल विकास मंत्रालय गुरुवार को नई दिल्ली में "पोषण उत्सव- पोषण का उत्सव" कार्यक्रम आयोजित करेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान 'पोषण उत्सव पुस्तक' का विमोचन किया जाएगा। साथ ही, मंत्रालय की सहभागिता में एक कार्टून गठबंधन पोषण के लिए अपने समर्थन की घोषणा करेगा। यह उत्सव एक कार्टून गठबंधन के माध्यम से अच्छे पोषण के मूल्य पर महत्वपूर्ण संदेशों को प्रसारित करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

यह कार्यक्रम बच्चों के बीच कुपोषण से निपटने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। इससे बच्चों को उनके पसंदीदा कार्टून चरित्रों और अन्य आईईसी सामग्री के माध्यम से मनमोहक कहानियां सुनाकर पोषण जागरूकता में क्रांति लाने और वांछित पोषण परिणामों के लिए पूरे देश के समुदायों में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने की आशा है।

पोषण उत्सव का उद्देश्य महिला और बाल विकास मंत्रालय व अमर चित्र कथा के बीच सहयोग के माध्यम से बच्चों के बीच समग्र पोषण की पैरवी करने के लिए लोकप्रिय कार्टून चरित्रों का लाभ उठाना है। सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पोषण अभ्यासों को बढ़ावा देने के लिए दीनदयाल अनुसंधान संस्थान (डीआरआई) ने एक 'पोषण उत्सव पुस्तक' तैयार की है। इसमें बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने सहायता की है। यह पुस्तक भोजन को लेकर सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जानकारी प्रदान करती है। इसका उद्देश्य प्राचीन पोषण परंपराओं को फिर से जीवित करना, ज्ञान के आदान-प्रदान और अंतर-पीढ़ीगत शिक्षण की सुविधा प्रदान करना है। यह पुस्तक देश की समृद्ध पाक विरासत और पोषण संबंधी विविधता की सराहना के लिए एक व्यापक कोष के रूप में भी काम करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें