मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

जलवायु परिवर्तन पर भारत एवं भूटान के बीच द्विपक्षीय बैठक, दोनों पक्षों में क्षमता निर्माण पर सहमति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । वायु गुणवत्ता, जलवायु परिवर्तन, वन, प्राकृतिक

संसाधन, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और वन्य जीवन विषयों को लेकर भारत और भूटान

के बीच द्विपक्षीय बैठक का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को नई दिल्ली

में आयोजित बैठक में भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री

जेम शेरिंग के नेतृत्व में भूटान की शाही सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह

से भेंट की।

बैठक के दौरान वायु गुणवत्ता, जलवायु परिवर्तन, वन,

प्राकृतिक संसाधन, वन्य जीवन और नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित मुद्दों पर

चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन, वायु गुणवत्ता, वन, वन्यजीव

प्रबंधन तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन में क्षमता निर्माण जैसे

क्षेत्रों में संयुक्‍त रूप से कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। भारत ने

संयुक्त कार्य समूह की बैठक आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

पर्यावरण

एवं वन मंत्रालय के अनुसार जेम शेरिंग ने अप्रैल 2024 में पारो में टाइगर

लैंडस्केप सम्मेलन के लिए सतत वित्त की सफलतापूर्वक मेजबानी के संदर्भ में

जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भूटान पहले से ही एक कार्बन रहित देश

है और अपनी ऊर्जा का बड़ा हिस्सा जलविद्युत से प्राप्त करता है।

कीर्ति

वर्धन सिंह ने भारत की वैश्विक पहल इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल

होने पर भूटान के मंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश

एक समान भौगोलिक स्थिति, इकोसिस्‍टम और लोकतंत्र के समान मूल्यों को साझा

करते हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन दोनों देशों के लिए एक समान

चिंता का विषय है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें