मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

राजगढ़ : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और आरोपित कार चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम उभापान निवासी ईश्वर सौंधिया (32) पुत्र नारायणसिंह सौंधिया अपनी पत्नी के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में पीपल्दा गांव के पास उनके मोबाइल पर कॉल आया।

इस पर ईश्वर ने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और फोन पर बात करने लगे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईश्वर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें