मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

जालोर : जालोर शहर से बागरा जाने वाले मार्ग पर आशापूर्णा लॉ कॉलेज के पास बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली थानाधिकारी देवेंद्र कछवाह ने बताया कि रात में बागरा से जालोर की ओर आ रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में आहोर थाना क्षेत्र के सनवाड़ा गांव निवासी मनीष (21) पुत्र रूपाराम मेघवाल तथा उम्मेदपुर निवासी ललित (25) पुत्र कुयाराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहनों की सहायता से जालोर के राजकीय अस्पताल ट्रोमा सेंटर पहुंचाया।

वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रकाश बिश्नोई ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। दोनों शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार उम्मेदपुर निवासी ललित मुंबई में कपड़ों की दुकान पर नौकरी करता था। वह तीन दिन पहले ही अपने घर आया था।

बुधवार रात वह अपने मित्र मनीष के साथ घूमने निकला था। इसी दौरान हुए हादसे में दोनों युवकों की जान चली गई। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें