मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

बीकानेर निवासी मांड गायक मोहम्मद बंधु पद्मश्री से सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर/बीकानेर, । नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य पद्मश्री

सम्मान समारोह में राजस्थान के बीकानेर निवासी मांड लोक गायक बंधुओं की

जोड़ी अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

मोहम्मद बंधुओं द्वारा इस मांड़

कला का प्रदर्शन दुनिया भर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के

साथ-साथ फिल्म उद्योग में भी काफी सजीविता के साथ किया गया है। मांड गायकी

में मोहम्मद बंधुओं के लिए पद्मश्री सम्मान इस लोक कला को दुनिया भर में

विशेष स्थान दिलाने के साथ-साथ राजस्थान के लिए भी गौरव की बात है।

बीकानेर

के छोटे से गांव तेजरासर में जन्मे मोहम्मद बंधुओं ने मांड गायकी की संगीत

कला को राजस्थान से निकालकर फिल्मी संगीत और विदेशी मंचों तक पहुंचाने का

बेहतरीन काम किया है। विरासत में मिली संगीत की बुनियादी तालीम हासिल करने

वाले मोहम्मद बंधु शास्त्रीय संगीत में भी अपना महत्वपूर्ण दखल रखते हैं।

फिल्म संगीतकार और राजस्थानी मांड गायकी के सरताज मोहम्मद बंधु आज किसी

परिचय के मोहताज नहीं है।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व

संध्या पर वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू ने 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

इनमें पांच लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, और 110 को पद्म श्री

पुरस्कार दिया गया। इस वर्ष के लिए पद्म पुरस्कार के लिए चुनी गईं हस्तियों

में राजस्थान से बहरूपिया कलाकार जानकीलाल, माया टंडन, ध्रुपद गायक

लक्ष्मण भट्ट तैलंग सहित पांच लोग शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें