मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

बिजली और पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का धरना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिजली और पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का धरना

भागलपुर। जिले के‌ सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 26 और 27 में पांच दिनों से बिजली बाधित होने पर यहां पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसको लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए बिजली सप्लाई शुरू करने की मांग की।इस दौरान ग्रामीण पंकज कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि दो माह पूर्व 11 हजार वोल्ट के तार में समस्या आ गई। बिजली मिस्त्री के द्वारा ठीक करने पर भी गांव में बिजली की समस्या बनी रही। पांच दिन पूर्व 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार में अचानक आग लगने से बिजली का तार गल गर कर गिर गया। बिजली विभाग के एसडीओ को सूचना देने पर ठीक नहीं किया गया। जिसके कारण पांच दिन से ग्रामवासियों को बिजली और पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।आज सुलतानगंज विद्युत कार्यालय परिसर में मदरिया के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली विभाग के एसडीओ ने दुरभाष पर बताया कि बिजली के तार की मरम्मती की जा रही। ऐसा बार बार हो रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान एसडीओ ने सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने पर प्राथमिक दर्ज करने की बात कही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें