मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

पेड़ काटते समय गिरा बिजली का पोल, मजदूर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पेड़ काटते समय गिरा बिजली का पोल, मजदूर की मौत

भागलपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर गढ़वा में शनिवार को एक हादसे में 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथुन शर्मा, पिता नकुल शर्मा के रूप में हुई है। वे पेशे से बढ़ई का काम करते थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।बताया जा रहा है कि मिथुन शर्मा पेड़ काटने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पास में लगा बिजली का पोल असंतुलित होकर उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें जगदीशपुर के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति बेहद नाजुक बताई।प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मिथुन शर्मा अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिजली का पोल पहले से सुरक्षित तरीके से लगाया गया होता, तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।ग्रामीणों ने इस घटना के बाद बिजली विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवज़े की मांग की है, ताकि बच्चों के भविष्य को किसी तरह संभाला जा सके ।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें