मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

भागलपुर के कहलगांव ने राज्य की पहली सीमेंट मुक्त गियोपोलिमर सड़क का उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर,। भागलपुर के कहलगांव स्थित एनटीपीसी परियोजना प्रमुख अजय

शर्मा ने नवनिर्मित गियोपोलिमर सड़क का उद्घाटन किया। यह बिहार में अपनी

तरह की पहली सड़क है, जिसमें सीमेंट का उपयोग नहीं किया गया है।

एनटीपीसी

के नारायणपुर गेट से एमजीआर सर्विस रोड क्षेत्र में स्थित यह सड़क 2.9

किलोमीटर लंबी है। इसमें 2000 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश और स्टील प्लांट्स से

प्राप्त ग्राउंड ग्रैन्युलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग्स का इस्तेमाल किया

गया है। इन सामग्रियों को सोडियम हाइड्रॉक्साइड और सोडियम सिलिकेट जैसे

रसायनों के साथ मिलाकर सड़क बनाई गई है। यह तरीका पर्यावरण-अनुकूल है।

क्योंकि, इससे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम होता है और औद्योगिक अपशिष्ट का

सही उपयोग होता है।

सड़क के उद्घाटन के साथ ही एनटीपीसी कहलगांव ने

द स्टैच्यू ऑफ ग्रीन इनोवेशन का भी अनावरण किया। इसे भी गियोपोलिमर

कंक्रीट से बनाया गया है। इस पहल का मकसद पर्यावरण अनुकूल निर्माण

सामग्रियों के फायदों के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। परियोजना प्रमुख अजय

शर्मा ने कहा कि यह सड़क योजना पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे

अन्य निर्माण परियोजनाओं को प्रेरणा मिलेगी।

शर्मा ने कहा कि फ्लाई

ऐश और जीजीबीएस का उपयोग करके एनटीपीसी कहलगांव पर्यावरण प्रदूषण को कम

करता है और हरित आधारभूत निर्माण को बढ़ावा देता है। यह गियोपोलिमर सड़क

पारंपरिक कंक्रीट सड़कों से ज्यादा टिकाऊ और स्थायी है। इससे भविष्य में

बनने वाली सड़कों के लिए एक नया मानक स्थापित होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें