मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:23 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: मुजफ्फरपुर में शादी समारोह में युवक की हत्या, डीजे वालों पर लगा हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: मुजफ्फरपुर में शादी समारोह में युवक की हत्या, डीजे वालों पर लगा हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में सड़क किनारे पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान मानिकपुर के विनोद सहनी के पुत्र राहुल कुमार (25) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मानिकपुर गांव के निवासी जागेश्वर सहनी की बेटी की शादी थी। बारात पियर थाना क्षेत्र के मनोज सहनी के घर से आई थी। गांव में उत्सव का माहौल था और सड़क पर म्यूजिक ट्रॉली बजाकर बाराती और लड़की पक्ष के लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही राहुल कुमार अपने ट्रैक्टर से लौट रहा था। सड़क पर म्यूजिक ट्रॉली की वजह से रास्ता बाधित था, जिसे लेकर राहुल ने वहां मौजूद लोगों से ट्रॉली साइड करने को कहा।

बताया गया कि इसी बात को लेकर राहुल और डीजे वालों तथा बारात में शामिल कुछ लोगों के बीच तीखी नोकझोंक और कहासुनी हुई। हालांकि, उस वक्त ट्रॉली हटा ली गई और राहुल ने अपना ट्रैक्टर आगे ले जाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया और विवाह समारोह को देखने लगा।

हालांकि जानकारी के मुताबिक इस विवाद को लेकर कुछ लोगों में काफी गुस्सा था।

आरोप है कि वहां से कुछ लोग राहुल को पास ही सुनसान स्थान ले गए और उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि जब राहुल काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन रात भर उसका कहीं पता नहीं चला।

सुबह होते ही ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर राहुल का खून से लथपथ शव देखा। युवक के सिर से लेकर पैर तक गहरे जख्म के निशान थे, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हत्या का आरोप डीजे वालों पर लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें