मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

नालंदा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम प्रसंग में हुई घटना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नालंदा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम प्रसंग में हुई घटना

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में एक युवक की लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पूरी घटना बड़ी घरयारी गांव की है।

प्रथम दृष्टया पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी भगवान कुमार (20) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक के भाई के मुताबिक, कुछ माह पूर्व उसके ननिहाल बड़ी घरयारी गांव से दो युवतियां घर छोड़कर चली गई थीं।

युवतियों के परिजन प्रेम प्रसंग में इस घटना के लिए भगवान कुमार को जिम्मेदार मानते थे, जबकि उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं था। इसी रंजिश को लेकर उसकी हत्या की गई है। दो दिन पहले अपनी चचेरी नानी के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए भगवान दिल्ली से ननिहाल बड़ी घरयारी गांव आया था।

सोमवार की रात गांव में भोज का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वह अपने एक मित्र के साथ गांव से बाहर खेत की ओर गया। वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, लोहे की रॉड तथा धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हमले के दौरान साथ मौजूद युवक किसी तरह वहां से भाग निकला और परिजनों को घटना की सूचना दी।

इसके बाद परिजन घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर सरमेरा थाना पहुंचे और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सरमेरा थाना प्रभारी साकेत कुमार बिंद ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद और पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें