मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार को आज मिलेगी सात नई ट्रेनों की सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार को आज मिलेगी सात नई ट्रेनों की सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली। नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय रेलवे बिहार को सात नई ट्रेनों की सौगात देने जा रहा है। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक (कार्यकारी) दिलीप कुमार ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक (कार्यकारी) दिलीप कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा,

"नवरात्रि के शुभ अवसर पर बिहार को सात नई गाड़ियों की सौगात दी जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें तीन अमृत भारत और चार पैसेंजर ट्रेनों को आज बिहार से हरी झंडी दिखाई जाएगी।"

उन्होंने कहा, "अजमेर-दरभंगा, दिल्ली-छपरा और मुजफ्फरपुर-हैदराबाद के बीच तीन अमृत भारत ट्रेनें आज से शुरू होंगी। ये नई ट्रेनें विश्वस्तरीय सुविधा और कम किराये के लिए जानी जाती हैं। इन ट्रेनों में 11 कोच सेकंड क्लास और 8 कोच स्लीपर क्लास के होते हैं। पूरे देश में 12 अमृत भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। तीन नई ट्रेनों की शुरुआत के बाद इनकी संख्या 15 हो जाएगी।

दिलीप कुमार ने बताया कि 15 में से 13 अमृत भारत ट्रेन ऐसी हैं जो बिहार से शुरू होंगी या फिर बिहार से होकर गुजरेंगी। अमृत भारत ट्रेन ने आम यात्रियों के लिए एक खास जगह बनाई है। मैं बिहार की जनता को बधाई देता हूं, जिन्हें नवरात्रि के पावन अवसर पर सात नई ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। इन ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के यात्रियों को फायदा होगा।

ये नई ट्रेनें बिहार के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक सुविधाएं और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी। खास तौर पर अमृत भारत एक्सप्रेस, जो अपनी उन्नत तकनीक और सुविधाओं के लिए जानी जाती हैं, बिहार से अन्य राज्यों तक आवागमन को और आसान बनाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें