मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार को मिलेगा नया सीएम, नीतीश कुमार हैं विकास पुरुष : मैथिली ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार को मिलेगा नया सीएम, नीतीश कुमार हैं विकास पुरुष : मैथिली ठाकुर

पटना। बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान मंगलवार को हो सकता है। राज्य में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनकर बिहार भेजा गया है। दोपहर दो बजे से भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है।

बिहार के मुख्यमंत्री के घोषणा पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, "आज सब स्पष्ट हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं। आज हम बिहार में स्वतंत्रता से रह पा रहे हैं तो ऐसा नीतीश कुमार के कारण है।"

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) को बिहार की जनता 'विकास पुरुष' के नाम से जानती है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि नीतीश कुमार ने बिहार का विकास इस तरह से किया है कि आज हम इस राज्य में आराम से और पूरी आजादी के साथ रह पा रहे हैं। कहीं न कहीं, आज हम जो सकारात्मक बदलाव और 'बेहतर बिहार' देख रहे हैं, उसका श्रेय काफी हद तक नीतीश कुमार के प्रयासों को जाता है।

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर से जब पूछा गया कि बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार की जगह कौन लेगा, तो उन्होंने कहा, "जो कोई भी मुख्यमंत्री बनेगा, वह हम सभी को स्वीकार्य होगा और हम भी यह देखने के लिए काफी उत्सुक और उत्साहित हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। जो कुछ भी तय होगा, उसे आप सभी के सामने स्पष्ट रूप से रखा जाएगा। अभी सभी लोग बिहार में हैं और अगले दो दिनों तक पटना में ही रहेंगे, ताकि हम भी इस पूरी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकें।"

भाजपा नेता ने कहा, "बिहार में हर व्यक्ति मुख्यमंत्री को 'विकास पुरुष' के रूप में जानता है। कई मायनों में, नीतीश कुमार ने बिहार का विकास इतनी प्रभावी ढंग से किया है।

अगर आज हम बिहार में आजादी से रह पा रहे हैं, तो इसका श्रेय नीतीश कुमार को ही जाता है।"

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11:00 बजे अपनी वर्तमान सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता कर सकते है। इसके बाद दोपहर करीब 3:15 बजे नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इस्तीफे के साथ ही बिहार में भारतीय जनता पार्टी को इतिहास में पहली बार उसका कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें