मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:21 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के 11 जिलों में आंशिक बादल छाने के साथ छिटपुट बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना,। राजधानी पटना समेत प्रदेश के 11 जिलो में आंशिक बादल

छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। उत्तर बिहार

के पश्चिमी भाग (पूर्वी चंपारण-पश्चिमी चंपारण) के एक या दो स्थानों पर

मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम

चंपारण जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी है। दो से दिनों के

दौरान राज्य के तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार के ऊपर मानसून की गतिविधि नहीं

बनने के कारण झमाझम वर्षा में कमी आई है। ऐसे में दिन के तापमान व हवा में

नमी की वृद्धि होने से लोगों को उमस भरी गर्मी अभी कुछ दिनों तक परेशान

करेगी। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में हल्की तो कहीं

छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। फारबिसगंज में 33.3 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की

गई।

रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

किया गया। 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी (पुपरी) में प्रदेश का

सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। रविवार को सबसे अधिक बारिश फारबिसगंज में

33.3 मिमी, औरंगाबाद के मदनपुर में 28.2 मिमी, सुपौल के छातापुर में 24.2

मिमी, किशनगंज के चरघरिया में 22.2 मिमी, रोहतास के चेनारी में 20.0 मिमी,

किशनगंज के ठाकुरगंज में 17.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें