मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: मुजफ्फरपुर में शादी की खुशी मातम में बदली, फायरिंग में दुल्हन के मामा की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: मुजफ्फरपुर में शादी की खुशी मातम में बदली, फायरिंग में दुल्हन के मामा की मौत

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब कथित तौर पर हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के मामा को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना करजा थाना क्षेत्र के भटौना गांव की है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रंजीत सहनी के रूप में हुई है, जो मुसहरी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह रिश्ते में दुल्हन का सगा मामा था और अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए भटौना गांव आया था। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात्रि भटौना गांव निवासी शंभू सहनी की पुत्री की शादी थी।

बताया जा रहा है कि बारात कांटी थाना क्षेत्र के अररा गांव से आई थी। बारात पहुंचने के बाद द्वार पूजा और अन्य वैवाहिक रस्मों की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान समारोह में हर्ष फायरिंग की गई, जिसकी एक गोली रंजीत सहनी को लग गई। गोली लगते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद शादी वाले घर की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी समारोह के दौरान किसी ने गोली चलाई, जिससे रंजीत की जान चली गई।

घटना के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर समारोह में हथियार कैसे पहुंचे और फायरिंग किसने की।

इधर, सूचना मिलने के बाद करजा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। करजा थाना के एक अधिकारी ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने की और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें