मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव के लिए मतदान जारी, दोनों गठबंधनों के प्रत्याशी आमने-सामने

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव के लिए मतदान जारी, दोनों गठबंधनों के प्रत्याशी आमने-सामने

पटना। बिहार के भोजपुर सह बक्सर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। अपराह्न चार बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच माना जा रहा है। एनडीए की ओर से नीतीश कुमार की पार्टी से कन्हैया प्रसाद चुनावी मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन से राजद के सोनू कुमार राय चुनावी अखाड़े में हैं। एमएलसी राधा चरण सेठ के बिहार विधानसभा चुनाव जीत जाने के बाद उन्होंने भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट से त्याग पत्र दे दिया था। तभी से यह सीट रिक्त है, जिसके लिए उपचुनाव हो रहा है।

इस विधान परिषद उपचुनाव में कुल छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर छह हजार से अधिक मतदाताओं के मतदान के लिए 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए भोजपुर में 14 और बक्सर में 11 मतदान केंद्र हैं।

मतदाताओं में 2832 पुरुष और 3254 महिला मतदाता हैं। इस चुनाव में कन्हैया प्रसाद और सोनू राय के अलावा निरंजन कुमार राय, मनोज कुमार उपाध्याय और लालू प्रसाद यादव निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जो एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।

सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया की हर गतिविधि पर नजर रखी हुई है। मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री को आरा स्थित राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय के वज्रगृह में जमा करेंगी। इसी स्थान पर 14 मई को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें