मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेश में 40 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती, त्रिस्तरीय सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। देश में लोकसभा की 543 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। मंगलवार को मतगणना होगी। राज्यभर में 40 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जायेगी। सभी केंद्रों पर तीन परत में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। तीनों परत में अलग-अलग स्तर के सुरक्षा बल तैनात हैं। पहली पंक्ति में ज्यादातर केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान रहेंगे। दूसरी परत में बीसैप या जिला बल के जवान और तीसरी परत में स्थानीय और जिला बल के जवान तैनात रहेंगे।जिला बल के जवान बाहरी परिसर में, बीसैप के जवान मतगणना केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर जबकि केन्द्रीय सुरक्षा बलों के जवान मतगणना स्थल पर सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इन्हीं के जिम्मे ईवीएम की सुरक्षा भी है। संवेदनशील और अधिक महत्व वाले केंद्रों पर शुरू की दो परतों में केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों को पर्याप्त संख्या में बल तैनात कर दिए गए हैं।चुनाव कराने के लिए बाहर से बुलाई गई केंद्रीय सुरक्षा बलों की 153 कंपनियों को भी संबंधित जिलों में ही रोक दिया गया है। जहां केंद्रीय बलों की कमी है, वहां दूसरे स्थान या जहां संख्या अधिक है, वहां से इन्हें भेज दिया गया है ताकि मतगणना केंद्रों पर तैनाती में इनकी कोई कमी महसूस नहीं हो। इसके अतिरिक्त बीसैप के भी सभी जवानों की तैनाती आवश्यकता के अनुरूप कर दी गई है।पाटलिपुत्र और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना पटना के एएन कॉलेज में होगी। इस दौरान बोरिंग रोड को पूरे तरीके से सील किया जाएगा। इस रास्ते पर गाड़ियों का परिचालन पूरे तरह से बंद रहेगा। यह बंदी सुबह पांच बजे से मतगणना की समाप्ति तक लागू होगा। इस व्यवस्था से अग्निशमन, एम्बुलेन्स, शव वाहन, मरीजों के वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन, मतगणना कार्य से जुड़े वाहनों, पास धारक वाहनों और अन्य अनिवार्य सेवा के वाहन बाहर रहेंगे। इसी तरह मतगणना कर्मी के वाहन पाटलिपुत्रा गोलम्बर से बोरिंग रोड में नहीं आएंगे। इन वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सहयोग हॉस्पीटल पाटिलपुत्रा के खाली मैदान में की जायेगी। वहां से मतगणना अभिकर्ता पैदल एएन कॉलेज में आयेंगे।अभ्यर्थियों के वाहन बोरिंग रोड में तपस्या मोड़ तक आयेंगी। तपस्या मोड़ से इन वाहनों को सहदेव महतो मार्ग में पार्क करायी जायेंगी या तपस्या मोड़ से मोहिनी मोड़ होते हुए लोहियाचक्र पथ नीचे से दारोगा राय पथ में किनारे फ्लैक में पार्क कराई जाएंगी। पाटलिपुत्रा और कुर्जी की ओर से आने वाले अभ्यर्थियों के वाहन पानी टंकी मोड़ तक आएगी। पानी टंकी मोड़ से इन वाहनों को अटल पथ में किनारे सर्विस लेन में पार्क कराया जाएगा। मीडिया के ओवी वैन एएन कॉलेज के बाहर सड़क के किनारे पार्क की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें