मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, 19 लोगों पर एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, 19 लोगों पर एफआईआर

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के जुरावनपुर थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों के हमला करने के मामले में पुलिस अब एक्शन में नजर आ रही है। इस मामले में जुरावनपुर थाना क्षेत्र में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सदर-एक के अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार ने बुधवार को बताया कि इस हमले में एक पुलिसकर्मी को चोट लगी थी, जो अभी ठीक है।

उन्होंने कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर शाम पुलिस शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर थाना ला रही थी, तभी भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

इस मामले में 19 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला पहाड़पुर का है, जहां पुलिस ने देशी शराब की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस दो लोगों को पकड़कर ला रही थी, तभी स्थानीय लोगों ने विरोध किया और पुलिस पर हमला कर दिया।

बताया गया कि भीड़ में करीब 30-35 लोग शामिल थे, जिन्होंने पुलिस वाहन के सामने ठेला लगा दिया और ईंट-पत्थर चलाए।

इस हमले में पुलिस के जवान भी घायल हो गए। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि छापेमारी में कोई शराब नहीं मिली, फिर भी पुलिस ने गाली-गलौज की और हथियार दिखाकर धमका रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें