मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन सरकार तीन विधेयक करेगी पेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना,। बिहार विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को

सरकार सदन में तीन विधेयक पेश करेगी,जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा एंटी पेपर

बिल जाे पेपर लीक रोकने से संबंधित विधेयक है की हाे रही है। इस विधेयक में

10 साल तक की सजा और एक करोड़ तक के जुर्माना का प्रावधान किया गया है।

दरअसल इस बिल को मानसून सत्र के दूसरे दिन ही पेश होना था, लेकिन विपक्ष

के हंगामे के कारण सरकार इसे पेश नहीं कर पाई। इसके साथ ही बिहार लिफ्ट

एवं एस्केलेटर विधेयक एवं बिहार मॉल और सेवा कर संशोधन विधेयक 2024 भी सदन

में लाया जाएगा।

आज तीसरे दिन का भी सत्र हंगामेदार होने के आसार

हैं, क्याेंकि बिहार विधानसभा के तीसरे दिन विशेष राज्य के मुद्दे के साथ

ही कानून-व्यवस्था और नीट पेपर लीक समेत अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार

को घेरने की कोशिश करेगा। वहीं केंद्रीय बजट को लेकर भी सदन की कार्यवाही

के दौरान हंगामे के आसार है। आज विधानसभा की कार्यवाही 11:00 से प्रश्नकाल

से शुरू होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें