मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

बजट सत्र : विधानसभा में राजद विधायक ने मोकामा के किसानों की समस्या पर किया सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बजट सत्र : विधानसभा में राजद विधायक ने मोकामा के किसानों की समस्या पर किया सवाल

पटना। बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मोकामा विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्या को बिहार विधानसभा में राजद विधायक कुमार सर्वजीत की ओर से उठाया गया।राजद के कुमार सर्वजीत ने दलहन उत्पादों की खरीद एमएसपी पर होगी या नहीं इस पर भी सरकार से सवाल उठाया। इस पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में टाल इलाके में काफी काम हो रहा है। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि टाल इलाके में जल प्रबंधन के लिए काफी काम हुआ है। टाल के सरप्लस जल के निकासी की व्यवस्था की जा रही है। हारोहार नदी के माध्यम से गंगा के पानी के निकाल की व्यवस्था की जा रही है। लखीसराय बालगुदर में एंटी फ्लूड्स स्विस गेट तैयार किया जा रहा है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि टाल के किसानों की बेहतरी के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही दलहन उत्पादों की खरीद एमएसपी पर होने को लेकर भी सरकार के तय मानकों का उल्लेख सदन में किया गया।जोकिहाट से एआईएमआईएम विधायक मुर्शिद आलम ने मक्का की खरीदारी से जुड़ा सवाल पूछा था। इस पर उन्हें जवाब मिला कि व्यापार मंडल और पैक्स दोनों जगह मक्का खरीदने का आदेश दिया था। इस जवाब पर जोकीहाट विधायक ने कहा कि केवल व्यापार मंडल के लिए आदेश मिला था न कि पैक्स से, सरकार की तरफ से गलत जवाब दिया गया।मंत्री ने कहा कि इथेनॉल प्लांट से डिमांड के बाद ही एनसीसीएफ के माध्यम से मक्के की खरीदारी की जाएगी। इस पर एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि इसलिए एमएसपी तय किया जाता है कि बाजार में डिमांड न हो तब भी उचित मूल्य मिल सके। इसके बाद स्पीकर ने मंत्री को सलाह दी कि सदयों के सुझाव की समीक्षा कर निर्णय लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें